वाराणसी, अप्रैल 14 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में एमटीटीएम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 30 अप्रैल तक होगी। वहीं, एमए गांधी विचार चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 28 अप्रैल तक आयोजित है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि सभी परीक्षाएं अपराह्न दो से चार बजे तक होंगी। परीक्षा की समय सारिणी काशी विद्यापीठ की वेबसाइट पर अपलोड है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...