बगहा, जुलाई 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक सत्र 2026-30 की तीसरी मेरिट लिस्ट और चौथी लिस्ट में भी फर्जी कोटा के तहत नाम आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन एक्शन के मोड में आ गया है। बिहार विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण के अध्यक्ष ने नगर के महारानी जानकी कुंवर (एमजेके) कॉलेज और राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र लिखकर मामले में रिपोर्ट मांगी है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: स्नातक : चौथी मेरिट लिस्ट में फर्जी कोटा का खेल, नामांकन से पहले होगी जांचप्राचार्य की जिम्मेदारी दोनों ही महाविद्यालय के प्राचार्य को कोटा के तहत किए गए नामांकन की रिपोर्ट 3 दिन के अंदर देनी होगी जिसमें नामांकित छात्रों के कोटा के तहत पाए गए दस्तावेज और उसके सहायक दस्तावेज की प्रमाणित तीन प्रतिया जमा करनी होगी। जिसमे...