बगहा, मार्च 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एमजेके कॉलेज के दो छात्र-छात्राओं ने आईआईटी जैम की परीक्षा में इस साल बाजी मारी है। दोनों छात्र-छात्राएं एमजेके कॉलेज से शैक्षणिक सत्र 2022 - 25 के बीएससी मैथमेटिक्स के छात्र रहे हैं। एमजेके कॉलेज के पूर्व गणित विभाग अध्यक्ष डॉक्टर पी के चक्रवर्ती ने बताया कि दोनों ही छात्र-छात्राओं ने उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई की थी और आज इनको आईआईटी जैम की परीक्षा में सफलता मिली है। शादाब रिजवी को ऑल इंडिया में 454 रैंक मिला है। जबकि दिव्या कुमारी को ऑल इंडिया में 1139 रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दोनों को बेहतरीन आईआईटी के कॉलेज प्राप्त होंगे और गणित विषय में आगे चलकर वे प्राध्यापक बनेंगे। इससे पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं उनके मार्गदर्शन में आईआईटी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण हो चुके हैं। छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.