बगहा, फरवरी 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय एमजेके कॉलेज की भूगोल विभाग के छात्र दुर्गेश कुमार ने नेट जेआरएफ की परीक्षा में बाजी मार ली है। दुर्गेश कुमार एमजेके कॉलेज के भूगोल विभाग के 2021-23 सत्र के पीजी के छात्र हैं। जिन्होंने इस साल नेट जेआरएफ की परीक्षा में बाजी मार कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। एमजेके कॉलेज के भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर योगेंद्र सम्यक, डॉक्टर बरखा चपलोत, डॉ तृप्ति वर्मा ने बताया कि नियमित क्लास करने के कारण यह सफलता छात्र को हाथ लगी है। वह रोजाना वर्ग में आता था। यही से वह पीजी के साथ-साथ अब जूनियर रिसर्च फैलोशिप छात्र को मिलेगा। उन्होंने बताया कि छात्रा को शोध करने के लिए प्रतिमाह औसत 40000 भारत सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इधर छात्र की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने बताया कि छात्र...