एमजेएफ लायन विशाल मल्होत्रा प्रेसीडेंशियल मेडल से सम्मानित
हापुड़, मई 26 -- एमजेएफ लायन विशाल मल्होत्रा को लायंस इंटरनेशनल के सर्वोच्च सम्मानों में से एक प्रेसीडेंशियल मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आगरा में आयोजित 33वीं डिस्ट्रिक्ट वार्षिक सम्मेलन कीर्तिस्तंभ के भव्य आयोजन पर प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. विनय सिसोदिया द्वारा समाज सेवा, मानव कल्याण एवं लायनवाद के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। समारोह में जितेंद्र सिंह चौहान ने सह-समारोहपूर्वक इस सम्मान को प्रदान कर गौरवान्वित किया। इस मौके पर विनय मित्तल, रविंद्र सगर, पंकज बिजलवान, आदित्य गुप्ता, नवनीत अग्रवाल, गिरिराज महेश्वरी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.