हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक एमजी रोड पर तेज रफ्तार वाहनों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रोजाना रात करीब 8 बजे के बाद इस सड़क से गुजरने वाले कई वाहन तय सीमा से कहीं अधिक गति से दौड़ते हैं, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से दौड़ते ये वाहन पलक झपकते ही आंखों से ओझल हो जाते हैं, जिससे इनके नंबर तक पहचानना मुश्किल हो जाता है। कई दुकानों और मकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद अधिक रफ्तार के कारण कैमरे नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से कैद नहीं कर पाते। एमजी रोड पर रहने वाले सुधीर, रऊफ, अजय और पीयूष का कहना है कि इन वाहनों की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बड़ा चौराहा से लेकर नुमाइश चौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.