भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी पथ पर सीएस कंपाउंड के समीप मिट्टी से भरा गया गड्ढा और गहरा हो गया है। गड्ढे के करीब से दिनभर वाहनों की आवाजाही के चलते कंपन होने पर मिट्टी नीचे बैठ रहा है। इससे ट्रांसफार्मर के पास गड्ढा दिखने लगा है। इन गड्ढों को भरने के लिए शाम के वक्त गंगा का सफेद बालू डालकर समतल करने का प्रयास किया गया। गनीमत यह है कि क्षतिग्रस्त हिस्से पर वाहनों का परिचालन रुका हुआ है। अन्यथा किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। इधर, मजदूरों ने बताया कि बारिश होने के बाद ही पीचिंग का काम हो पायेगा। बता दें कि 25 फरवरी की रात एक निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल बिछाने के क्रम में पाइप फट गया था। इससे इस इलाके के हजारों घरों में पानी का सप्लाई रुक गया था। पाइपलाइन फटने और पुनर्निमाण को लेकर...