गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। कक्षा 6, 9 और 11 (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) में नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यालय के मुख्य द्वार स्थित काउंटर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इस सत्र से छात्राओं का भी प्रवेश लिया जाएगा। फॉर्म वितरण की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। यह जानकारी प्रधानाचार्य डॉ. रामनाथ वर्मा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.