मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर एमजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं की भावभीनी विदाई और विश्व श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में सहायक कर्मियों का सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन सतीश चन्द गोयल और कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल मौजूद रहे।विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिकाओं निर्मला वर्मा व शम्मी बाला और सहायक कर्मचारी मंगल सिंह को उनकी वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित किया। संगीत प्रस्तुतियों और भावपूर्ण स्मृति वीडियो ने माहौल को भावनात्मक बना दिया। चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कृतज्ञता को जीवन का आधार बताया।वहीं श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने सहायक कर्मियों को हस्तनिर्मित बैज व पुष्प प्रदान किए। यह भी पढ़ें- नचिकेता स्कूल में उत्साह से मनाया श्रमिक दिव...