गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। हिंदी मीडियम में कक्षा नौ के छात्र आयुष कुमार (90.58प्रतिशत) व अंग्रेजी मीडियम के कक्षा सात के छात्र अली मेराज (94.50प्रतिशत) ने सर्वाधिक अंक हासिल कर ओवरऑल टॉपर बनने का गौरव पाया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडे ने छात्रों को सम्मानित करते हुए शिक्षा को जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रामनाथ वर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...