मोतिहारी, मार्च 2 -- मोतिहारी, निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी (बिहार) के केंद्रीय पुस्तकालय को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अत्याधुनिक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) प्रणाली का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि आरएफआईडी तकनीक का कार्यान्वयन केंद्रीय पुस्तकालय को 'स्मार्ट लाइब्रेरी' में रूपांतरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली पुस्तकालय संचालन को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाएगी, जिससे शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कम समय व्यतीत कर अध्ययन व शोध पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आधुनिक ...