एमजीयूजी में लिया गया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प
गोरखपुर, जून 25 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के तत्वावधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी के संयोजन में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत घातक है। कार्यक्रम में प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. राम एवं डॉ. पूजा मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.