गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय(एमजीयूजी) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) के कैडेट्स एवं विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस एवं एनसीसी के कैडेट्स ने मतदाता शपथ ग्रहण किया। विद्यार्थियों ने स्वयं जागरूक मतदाता बनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में एनएसएस के समन्वयक धनंजय पाण्डेय,...