गोरखपुर, जुलाई 6 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक स्तर पर बीएससी (जीव विज्ञान और गणित वर्ग), बीएससी (गृह विज्ञान), बीकॉम, बीबीए और बीसीए तथा स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम, एमएससी गणित, भौतिकी, रसायन, वनस्पति एवं जन्तु विज्ञान प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे जा रहे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश फार्म के लिए किसी भी कार्य दिवस में अभ्यर्थी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्तिथ काउंटर से प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त कर, प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन के लिए महाविद्यालय के वेबसाइट (www.mgpgc.ac.in) पर जा कर प्रवेश फार्म भर सकते हैं। बताया कि स्नातक स्तर के कोर...