एमजीपीजी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को समझाई नई शिक्षा नीति
गोरखपुर, अगस्त 20 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और नई पाठ्यक्रम व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन के साथ अपने कौशल और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्रवेश समिति की समन्वयक डॉ. सदफ अतहर ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. अनीता कुमारी आदि डॉ. नितिन कुमार बख्शी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: रमाबाई में हुआ नवीन में छात्राओं का दीक्षारम्भ यह भी पढ़ें- रमाबाई में हुआ नवीन में छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.