गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महत्मा गांधी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीसीए सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बीसीए पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन एवं भविष्य में रोजगार की संभावनाओं से परिचित कराना और नए शैक्षणिक सत्र के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। प्रबंधक मंकेश्वर पांडेय और प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चीफ़ प्रोक्टर प्रो. महेश यादव और डॉ. अनिता कुमारी, बीसीए विभाग की इंचार्ज दीपा चौहान, अमोद कुमार श्रीवास्तव ने भी जानकारियों से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: छात्राओं को पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली मिली जानकार...