एमजीपीजी में इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित
गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज और नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के रोजगार और इंटर्नशिप के लिए इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट -2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अयोजन आरबीटीसी के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों के रोजगार और प्रशिक्षण के लिए किया गया। जिसमें आरबीटीसी के केंद्र प्रबंधक रश्मि रंजन ने विद्यार्थियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों का उचित मार्गदर्शन किया गया एवं आगामी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए तैयारी का विश्लेषण हुआ। यह भी पढ़ें- स्टूडेंट्स रेडी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.