बिजनौर, फरवरी 11 -- क्षेत्र के गांव गोहावर में हाईवे पर एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में 25वें वार्षिकोत्सव पर खेल और संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम 'तरंग' 'द मेगा फेस्ट' का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का सीओ देश दीपक सिंह व शशि गुप्ता अध्यक्ष बिंदास शुगर मिल चांगीपुर आदि ने दीप प्रज्जवलित और गुब्बारे उड़ाकर कर किया। स्कूल प्रबंधक और मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण के पश्चात वंश कुमार के द्वारा मार्शल फेरी निकाली गई। बच्चों द्वारा स्वागत गीत के बाद बच्चो द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अतिथि शशि गुप्ता ने दैनिक जीवन मे खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। खेल शिक्षक नरेश कुमार के मार्ग निर्देशन में स्कूली बच्चों ने डंमबल ड्रिल, लेजियम, योगा, हिंदी फिल्मी संगीत एवं नृत्य, आत्मरक्षा गतिविधि और हूला...