बोकारो, मई 8 -- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ में अगस्तयमलाई हाउस की ओर से ऐड मेड शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक काम किया जा रहा है। समूह ए कक्षा छह से आठवीं के विद्यार्थियों ने रोजमर्रा के उपयोग का उत्पाद या सेवा व समूह बी कक्षा नौवीं, दसवी व बारहवीं के विद्यार्थियों ने एआई संचालित होम असिस्टेंट विषय पर हाव-भाव व आवाज के उतार-चढ़ाव के साथ हास्य का प्रयोग करते हुए विज्ञापन का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर समूह ए में अरावली हाउस पहले, अगस्त्यमलाई हाउस दूसरे व सह्याद्रि हाउस तीसरे व समूह बी में सह्याद्रि हाउस पहले, अरावली हाउस दूसरे व अगस्त्यमलाई हाउस तीसरे स्थान पर रहे। य...