बोकारो, मई 12 -- बोकारो। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ में सेवा क्लब की ओर से कृतज्ञता समर्पणम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एमजीएम विद्यालय समूह के शिक्षा अधिकारी फादर रेजी सी वर्गीस व स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षा अधिकारी फादर ने कहा कर्मचारी समाज व राष्ट्र के विकास की नींव हैं। उनके बिना विद्यालय का विकास असंभव है। उनके परिश्रम व सहयोग से विद्यालय में शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार होता है। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के सभी कर्मचारियों के नि:स्वार्थ सेवा भावना के पीछे छिपी मौन शक्ति की सराहना व उनका सम्मान करना है। यह भी पढ़ें- संत मेरीज नर्सरी स्कूल में समर फिएस्टा कार्यक्रम अंत में स्कूल के सभी कर्मचारियों को स्मृति...