बोकारो, मई 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ में विद्यार्थियों में टीम भावना व कौशल विकसित करने के उद्देध्य से संध्या काल ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का काम किया जा रहा है। बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्रीष्मावकाश में इस तरह के आयोजन से बच्चों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को चाक पर मिट्टी का बर्तन बनाना सिखाया। विद्यार्थियों को गीत व नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया गया। बच्चों ने रोमांचक रोबोटिक्स, टीम चैलेंज स्नैक फेस्ट आदि गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पेरेंट -चाइल्ड बांडिंग गेम्स में अभिभावकों ने अपने बच्चों...