बोकारो, जुलाई 2 -- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड व जीके ओलंपियाड में सफलता का परचम लहराया। स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा अखिल भारतीय हिंदी ओलंपियाड में कक्षा छह की अनन्या व फ़रीहा अरशद ने स्वर्ण व नेहा ने रजत पदक प्राप्त किया। कक्षा सातवीं के जय राजवंश, कक्षा आठ की लावण्या भारती व कक्षा नौवीं की रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं के पीयूष कुमार व अंश कुमार मंडल ने स्वर्ण पदक, रवि प्रकाश ने रजत पदक व साक्षी सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में कक्षा छह के अयान महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा। उन्होंने कहा आज के दौर में ...