जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए सत्र-2026 के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में 17 छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सभी को छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 15 दिनों तक कॉलेज की पढ़ाई से निष्कासित किया गया है। ये छात्र अगले आदेश तक कॉलेज की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकेंगे। कार्रवाई की जद में 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के तीन छात्र हैं। कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने सोमवार देर शाम यह निर्णय लिया। नए सत्र के छात्रों के साथ रैगिंग के मामले में कॉलेज में पहली बार इस स्तर पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई संबंधी पत्र सभी छात्रों को मंगलवार तक दे दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 27 और 30 सितंबर को नए छात्रों के साथ पुराने छात्रों ने रैगिंग की थी। सीसीटी...