जमशेदपुर, जुलाई 19 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों को डेढ़ सौ से बढ़ाकर 200 किया जाना है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने आवेदन किया है, लेकिन टीम द्वारा मूल्यांकन करना बाकी है। पिछली बार जमशेदपुर आए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा था कि एमजीएम की सीट बढ़ाकर 200 की जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक संसाधनों को भी बढ़ाया जाएगा। इसके बाद एमजीएम की ओर से आवेदन कर दिया गया है, जिसके बाद कोल्हान विवि की टीम ने आकर मूल्यांकन किया था। रांची मुख्यालय को आवेदन भेजा गया था। अब एक ओर स्वास्थ्य विभाग को कॉलेज के संसाधनों को बढ़ाना है और नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाना है। लेकिन इसमें अब भी लंबा समय लगने का अनुमान है। जबकि जमशेदपुर के दो निजी मेडिकल कॉलेज मणिपाल-टाटा और सुभाष मेडिकल कॉलेज में एमबीबी...