जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज डिमना में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पीजी हॉस्टल की पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले नए विद्यार्थियों के साथ कुछ सीनियर छात्रों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और बदसलूकी की, जिसकी शिकायत की गई है। सूत्रों के अनुसार, नए छात्रों के साथ सीनियर्स ने रैंगिग की है। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच को लेकर बैठक भी की। नए छात्रों और कॉलेज कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि सेकेंड ईयर के कुछ छात्र बुधवार रात करीब डेढ़ बजे स्कूटी से हॉस्टल पहुंचे। वे लिफ्ट से पांचवीं मंजिल स्थित पीजी छात्रावास गए और वहां कुछ छात्रों से मिलने के बाद सीढ़ियों से नीचे आए। आरोप है कि पहली और दूसरी मंजिल पर रहने वाले नए छात्रों के साथ उन्होंने गाली-गलौज एवं बदसलूकी की। इससे नाराज...