जमशेदपुर, जुलाई 8 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2023 बैच के पीजी छात्रों की परीक्षा की तिथि जल्द जारी होने की संभावना है। कॉलेज प्रशासन ने कोल्हान विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर जल्द परीक्षा कराने की मांग की है। पहले सत्र में काफी देरी हो रही थी। विभाग के निर्देश के बाद वर्तमान प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने सत्र को सुधारने का प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने कोल्हान विवि के कुलपति और पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके आधार पर कॉलेज प्रशासन ने विवि को पत्र लिखा है, लेकिन अबतक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी घोषित नहीं हुई है। सामान्य रूप से फॉर्म भरने की तिथि शुरू होने के एक महीने बाद परीक्षा आयोजित होती है। छात्रों का अनुमान है कि यह परीक्षा अगस्त के दूसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है।

हिंदी ह...