जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रवेश के लिए दूसरा गेट भी खोल दिया गया। इसके लिए वहां सामने लगे अतिक्रमण को हटा दिया गया। जानकारी हो कि डिमना से अस्पताल जाने के क्रम में अस्पताल का पहला गेट निर्माण के बाद से बंद था और बंद होने के कारण गेट से मुख्य सड़क तक सब्जी वालों का अतिक्रमण था। लेकिन अब उस अतिक्रमण को हटाकर गेट को खोल दिया गया है ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके। इस सड़क का जल्द ही मरम्मत करके पक्कीकरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.