जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 2026 बैच के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का इंडक्शन कार्यक्रम 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। एमबीबीएस में पहली बार स्टेट कोटा, नेशनल कोटा और सेंट्रल कोटा के छात्रों के विभिन्न राउंड में नामांकन की तारीख एक ही दी जा रही है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की कुल 150 में से 135 सीटों पर नामांकन हो गया है। इसमें स्टेट कोटा के 121, नेशनल कोटा के 21 और सेंट्रल कोटा के दो अभ्यर्थियों का नामांकन शामिल है। ये सभी विद्यार्थी और उनके अभिभावक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि, ऑडिटोरियम वर्षों से बंद था और पिछले कुछ महीनों से मरम्मत का काम चल रहा था। फिलहाल, उसी में कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...