जमशेदपुर, जून 5 -- एमजीएम अस्पताल में मंगलवार देर रात से सेंट्रलाइज्ड एसी खराब होने से मरीजों को काफी दिक्कत हुई। परेशान मरीजों और उनके परिजनों ने रात में डॉक्टर एवं कर्मचारियों से कई बार शिकायत की। बुधवार दोपहर एसी को ठीक कराया गया। अस्पताल के स्विच बोर्ड में एमसीवी खराब होने से एसी के कुलिंग सिस्टम तक पानी नहीं चढ़ रहा था। इससे एसी ने काम करना बंद कर दिया था। इससे आईसीयू, बर्न वार्ड समेत कई वार्डों में अफरातफरी मची रही। इन वार्डों में भर्ती मरीजों को कुलिंग की ज्यादा जरूरत होती है। वहीं, बर्न वार्ड में नियंत्रित तापमान बनाए रखना आवश्यक होता है। यह भी पढ़ें- संचालन के लिए प्रशिक्षण नहीं हालांकि, मरीजों की शिकायत पर अस्पताल के तकनीशियन ने रात में एसी को दुरुस्त करने का प्रयास किया था लेकिन, स्विच बोर्ड की एमसीवी में खराबी का पता नहीं लगा ...