जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डॉक्टरों को सिलिकोसिस के मरीजों की पहचान करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए कोलकाता से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई थी। सिलिकोसिस के मरीजों की पहचान को लेकर लंबे समय से शिकायतें और पत्राचार चल रहा था। इसी क्रम में कोलकाता से आए डॉक्टरों ने कॉलेज में सिलिकोसिस जांच के लिए बनाए गए बोर्ड के डॉक्टरों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने मरीजों की पहचान की विधि और जांच प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। डॉक्टरों में ईएसआईसी के पूर्व चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुणाल कुमार दत्ता और डॉ. श्रेष्ठा सेन गुप्ता शामिल थे, जिन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी साझा की। इस दौरान एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, टीबी चेस्ट, एफएमटी, पीएसएम और रेडियोलॉजी विभागों के डॉक्टर भी उपस्थित रहे। क...