एमजीएम में वार्ड से लापता मरीज 15 घंटे बाद बेसमेंट में मिला
जमशेदपुर, जून 9 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात एक मरीज के अचानक वार्ड से लापता हो जाने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। छठी मंजिल के वार्ड में भर्ती सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद राठौर शनिवार शाम करीब छह बजे से गायब थे। पूरी रात परिजन अस्पताल परिसर में उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह सुरक्षाकर्मियों की खोजबीन के दौरान मरीज इमरजेंसी वार्ड के नीचे स्थित बेसमेंट के बंद गेट के पास मिला। मरीज के भाई एवं अटेंडर योगेंद्र प्रसाद राठौर ने बताया कि मरीज के वार्ड से गायब होने के बाद उन्होंने भूतल से लेकर सातवीं मंजिल तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मरीज के चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। हालांकि, रात में मामले की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.