जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- एमजीएम अस्पताल में रविवार शाम को मरीज के परिजन और होमगार्ड के जवान के बीच झड़प हो गई। हालांकि, अन्य गार्डों के बीच-बचाव से मामला शांत हो गया। घटना के अनुसार, रंजन सिंह अपनी भर्ती पत्नी और नवजात बेटे को देखने अस्पताल जा रहे थे। भवन के गेट पर होमगार्ड जवान ने पास मांगा तो रंजन सिंह भड़क गए। गार्ड द्वारा रोके जाने पर मामला बढ़ गया और गाली-गलौज तक पहुंच गया। थोड़ी देर बाद अन्य गार्ड मौके पर पहुंच गए और हंगामा शांत कराया।परिजनों ने बताया कि रंजन सिंह की पत्नी और नवजात बच्चा दोनों भर्ती हैं। इससे वे घबराए हुए थे, इसलिए उत्तेजित होकर बोल दिए। गार्डों का कहना है कि उन्हें उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आने-जाने वालों का पास जांचने का आदेश है। यदि मरीज के परिजन अपनी परेशानी ठीक से बताते तो शायद इतना विवाद नहीं होता।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.