एमजीएम में मरीज की मौत पर हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप
जमशेदपुर, मई 18 -- जमशेदपुर । एमजीएम थाना क्षेत्र के एदेलबेड़ा गांव निवासी एक महिला मरीज की सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एमजीएम अस्पताल में हुई मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मृतका टुसू गोराई (59 वर्ष) के पुत्र गणेश गोराई ने बताया कि शनिवार को उनकी मां को सांस लेने में तकलीफ होने पर भर्ती किए थे।
परिजनों का हंगामा चौथे तल्ले पर भर्ती मरीज का सोमवार को उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से शरीर ठंडा पड़ गया और डॉक्टरों से आग्रह करने पर दो इंजेक्शन लगा। करीब दो घंटे के बाद मौत हो गई। महिला पित्ताशय का कैंसर से पीड़ित थी जिसके बारे में करीब 15 दिनों पूर्व जानकारी मिली थी। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों को शांत कराया एवं आधे घंटे के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई और हंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.