एमजीएम में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
जमशेदपुर, जून 2 -- एमजीएम अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि यदि चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने समय रहते उचित इलाज किया होता तो मरीज की जान बचाई जा सकती थी। जानकारी के अनुसार, भुइयांडीह के नंदनगर निवासी श्रवण कुमार को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज के भाई ने आरोप लगाया कि आर्थिक परेशानी नहीं होने के बावजूद मरीज को कई घंटे तक केवल प्राथमिक उपचार देकर रखा गया और समुचित इलाज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि परिजन मरीज को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाने के लिए तैयार थे, लेकिन समय पर रेफर नहीं किया गया।
परिजनों के आरोप परिजनों के अनुसार, जब मरीज की स्थिति अधिक गंभीर हो गई तब उसे टीएमएच रेफर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.