जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें प्राचार्य, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। मॉकड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में बचाव और आग बुझाने के तरीकों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हर व्यक्ति को आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से कार्य करना आना चाहिए। विशेष रूप से बहुमंजिली इमारत में आग लगने पर बचने और सुरक्षित निकासी के उपायों पर जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.