जमशेदपुर, अगस्त 12 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी की सीट में वृद्धि को लेकर कभी भी एनएमसी की टीम आ सकती है। इसके लिए कॉलेज ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम द्वारा मूल्यांकन के बाद ही सीट वृद्धि को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। एमजीएम में वर्तमान में पीजी की कुल 51 सीटें हैं। ये सभी सीटें विभिन्न 17 विभागों में हैं। इन्हीं विभागों में सीटों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कॉलेज को सीट वृद्धि के लिए आवेदन करने का टास्क दिया था। कॉलेज से उन जरूरतों की सूची भी मांगी गई थी, जो सीट वृद्धि के लिए आवश्यक अर्हता के रूप में हों। कॉलेज प्रशासन ने कुल 48 सीटों के लिए आवेदन भेजा था। इसके बाद विश्वविद्यालय से टीम आकर कॉलेज का निरीक्षण कर चुकी है। अब एनएमसी की टीम आने वाली है। वह औचक निरीक्षण में पहुंच सकती है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही एमजीएम को ...