जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- एमजीएम अस्पताल डिमना की सी-आर्म्स मशीन करीब एक महीने से खराब है। इससे हड्डी विभाग में मरीजों का ऑपरेशन लगभग बंद हो गया है। कई मरीज 20 दिनों से ऑपरेशन के इंतजार में रोज डॉक्टर केबिन का चक्कर लगा रहे हैं। सी-आर्म्स मशीन खराब होने की सूचना पर नेता विकास सिंह अस्पताल पहुंचकर ऑर्थो वार्ड में मरीजों से मिले। भाजपा नेता के अनुसार, हड्डी रोग विभाग के 10 नंबर बेड के अमरजीत सिंह एवं बेड नंबर 149 की विमला देवी ने बताया कि 20 दिन से ऑर्थो वार्ड में भर्ती है। ऑपरेशन का सुझाव डॉक्टर ने ही दिया था। भर्ती होने के बाद डॉक्टर रोज मरीजों को दो-चार दिन में ऑपरेशन करने का आश्वासन दे रहे हैं। इधर, मरीजों के लगातार आग्रह करने पर अब डॉक्टर सभी को रांची रिम्स जाकर ऑपरेशन कराने का सुझाव देने लगे हैं। मरीजों ने कहा कि अगर रांची रिम्स ही भेजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.