जमशेदपुर, जून 7 -- एमजीएम अस्पताल के निकू में इलाजरत एक नवजात बच्चे की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, परसूडीह ग्वाला पट्टी निवासी सोनू सिंह की पत्नी नंदिनी सिंह को 1 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी रात उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। यह उनका तीसरा बच्चा था। बच्चे का जन्म समय से पहले आठ महीने में हुआ था और उसका वजन मात्र 1.6 किलो था। कम वजन होने के कारण बच्चे की स्थिति सामान्य नहीं थी। बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर 4 जून को उसे अस्पताल के निकू में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई。 यह भी पढ़ें- नवजात की मौत...