जमशेदपुर, अप्रैल 13 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अनुरक्षण योजना के तहत विभिन्न विभागों को दिए गए पांच-पांच लाख रुपये खर्च नहीं किए गए। मुख्यालय ने राशि खर्च न होने पर कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज के नेत्र रोग विभाग और मनोरोग विभाग ने अब तक यह राशि खर्च नहीं की है। वहीं, अन्य कई विभागों ने पैसे खर्च कर दिए हैं। शनिवार को प्राचार्य ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई। उन्होंने दोनों विभागों पर नाराजगी जताई और सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक कागजात व रसीदों के साथ हिसाब जमा करने का निर्देश दिया। प्राचार्य ने कहा कि सरकार विभागों को यह सुविधा इसलिए दे रही है, ताकि छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशानी न हो और मरीजों का इलाज प्रभावित न हो। राशि उपलब्ध होने के बावजूद इसे खर्च न करना उचित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.