एमजीएम में डॉक्टरों ने की बड़ी आंत की जटिल सर्जरी
जमशेदपुर, जून 28 -- एमजीएम अस्पताल में मंगलवार की देर रात में एक महिला मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर इमरजेंसी में पहुंची। उसकी बड़ी आंत में इन्फेक्शन देख रात में ही इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ा। रात में टीम तैयार की गई और ऑपरेशन कर दिया गया। सामान्य रूप से रात में आने वाले ऐसे मरीजों को पहले रेफर कर दिया जाता था। जानकारी के अनुसार, रात में वह महिला अस्पताल पहुंची। रात में ही एक्सरे कराया गया। इसमें बड़ी आंत में इन्फेक्शन पाया गया और उसका एक हिस्सा सड़ चुका था, जिसका तत्काल ऑपरेशन जरूरी था, क्योंकि मरीज की जान को खतरा था। इसके बाद सीनियर रेजिडेंट सहित जूनियर डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। तत्काल सारी तैयारी कर ऑपरेशन किया गया और सड़ा हुआ हिस्सा काटकर शेष हिस्सा को जोड़ा गया। अब उस महिला की हालत स्थिर है। टीम में डॉ. अमन रंजन, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.