एमजीएम में डायग्नोस्टिक सेंटर को लेकर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- एमजीएम अस्पताल में हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक सेंटर के बंद होने में हाईकोर्ट का पेच फंस गया है। राज्य स्वास्थ्य मुख्यालय से अनुबंध खत्म होने पर हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक सेंटर को बंद करने का आदेश एमजीएम अस्पताल में आया है, लेकिन गुरुवार दोपहर तक हेल्थ मैप सेंटर में जांच कराने वाले मरीजों की भीड़ थी। हालांकि हेल्थ मैप डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक विजय झा ने फोन नहीं उठाया, लेकिन सेंटर में मौजूद पवन कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है, जिसमें सुनवाई होनी है। इससे अभी हेल्थ मैप सेंटर में मरीजों की जांच बंद नहीं कर सकते। सेंटर में रोज एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों के सुझाव पर 15-20 मरीजों का सीटी स्कैन, 8-10 अल्ट्रासाउंड एवं 10-15 एक्सरे होता है। इधर, एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि अनुबंध खत्म होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.