जमशेदपुर, फरवरी 16 -- एमजीएम अस्पताल डिमना में अब मरीजों को डॉक्टरों के ड्यूटी समय और रोस्टर का आसानी से पता चल सकेगा। इसके लिए इमरजेंसी सहित सभी ओपीडी में टीवी पर डॉक्टरों के नाम दिखेगा। यह व्यवस्था एक-दो दिनों में शुरू हो जाएगी। एमजीएम अस्पताल में गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी पहुंचे थे और उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान कई खामियों को देखा और सुधार की गुंजाइश बताई। उनके निर्देशों के बाद इमरजेंसी, ओपीडी में लगी टीवी पर मरीजों को डॉक्टरों से संबंधी जानकारी देने का ट्रायल किया गया। इसमें इमरजेंसी की टीवी में एक पेन ड्राइव के माध्यम से यह दिखेगा कि इमरजेंसी में फिजिशियन ऑन ड्यूटी और सर्जन ऑन ड्यूटी पर कौन हैं। स्क्रीन पर यह सात दिन का रोस्टर तीनों शिफ्ट के अनुसार 24 घंटे चलता रहेगा। नामों की सूची एक बार में टीवी स्क्रीन पर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.