जमशेदपुर, मार्च 19 -- कोल्हान के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) को पाइपलाइन के माध्यम से चिकित्सा कक्ष तक पहुंचाने के लिए एलएमओ एवं पीएसए प्लांट 31 मार्च तक शुरू करने का निर्देश दिया। वे एमजीएम अस्पताल में समीक्षा बैठक कर रहे थे। आयुक्त ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामलों के समय पर निष्पादन तथा जरूरतमंद मरीजों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए उन्होंने कहा कि खराब एम्बुलेंस की मरम्मत कर उपयोग के लायक बनाया जाए। साथ ही सभी आईसीयू को पूर्ण रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, ओपीडी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.