एमजीएम में छात्रा के जबड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दंत रोग विभाग के चिकित्सकों ने 13 वर्षीय किशोरी के ऊपरी जबड़े से दुर्लभ ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। जटिल स्थिति के बावजूद चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर किशोरी को राहत पहुंचाई। किशोरी के ऊपरी जबड़े के दाहिने हिस्से (राइट मैक्सिला) में बड़ा सिस्टिक ट्यूमर विकसित हो गया था। जांच में इसकी पहचान एमीलोब्लास्टोमा के रूप में हुई। ट्यूमर का आकार काफी बड़ा होने के कारण यह नाक के निचले हिस्से (नेजल फ्लोर) और मैक्सिलरी साइनस के बेहद करीब तक फैल गया था। ऐसे में सर्जरी के दौरान मुंह, नाक या साइनस की दीवार को नुकसान पहुंचने का खतरा था। मामले की जटिलता को देखते हुए दंत रोग विभाग के मुख्य चिकित्सक डॉ. नितेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने सावधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.