एमजीएम में खुलेगी स्किल लैब, मॉडल पर अभ्यास करेंगे छात्र
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही स्किल लैब खोलने की तैयारी है। इसमें एमबीबीएस के साथ पीजी के छात्र भी इलाज से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सकेंगे। खास बात यह होगी कि छात्रों को शुरुआत में सीधे मरीजों पर प्रक्रिया करने के बजाय मॉडल और सिमुलेटर पर अभ्यास कराया जाएगा। इससे शुरुआती प्रशिक्षण के दौरान मरीजों को होने वाली परेशानी और प्रक्रिया में गलती की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। स्किल लैब में छात्रों को इंजेक्शन लगाने, नस में कैनुला डालने, टांके लगाने, सैंपल लेने और प्राथमिक उपचार समेत इलाज से जुड़ी सामान्य प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इसके लिए अलग-अलग प्रकार के मेडिकल मॉडल और सिमुलेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। विशेषज्ञ शिक्षकों की देखरेख में छात्र इन प्रक्रियाओं का बार-बार अभ्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.