एमजीएम में एमबीबीएस-पीजी की सीटें बढ़ाने को मिले 400 करोड़, हॉस्टल, लाइब्रेरी भवन बनेंगे
जमशेदपुर, अगस्त 28 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए जल्द ही संसाधनों का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए राज्य कैबिनेट ने 3 अरब 93 करोड़ 91 लाख 9,600 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) इसके लिए डीपीआर तैयार करेगा। जानकारी हो कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पिछले साल एमबीबीएस की सीटें 50 से बढ़ाकर 150 कर दी गई थीं। अब सरकार ने तीन साल में इसे 150 से बढ़ाकर 250 करने का लक्ष्य रखा है। इसी तरह पीजी की सीटें भी पिछले साल बढ़ाकर 51 की गई थीं। अब तीन साल में इसे बढ़ाकर 150 करने का लक्ष्य है। एनएमसी के मानकों के अनुसार सीटें बढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। वर्तमान में कॉलेज में शिक्षकों की कमी है। विद्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.