जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मंगलवार को झारखंड के निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बलराम झा के साथ बैठक की। वह सबसे पहले इमरजेंसी पहुंचे। स्ट्रेचर पर मरीज देखकर उन्होंने पूछा कि इतनी भीड़ कैसे है। इस पर अधीक्षक ने मरीजों की बढ़ती संख्या के बारे में जानकारी दी। डॉक्टरों के एप्रन नहीं पहनने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी की जानकारी ली।वह हड्डी रोग विभाग और गायनी विभाग के वार्ड में गए तथा वहां रजिस्टर देखा। उन्होंने डॉक्टरों एवं मरीजों से बात की। अधीक्षक के साथ बैठक कर अस्पताल की सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एमजीएम अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने क...