एमजीएम में एफएमजी छात्रों को मिलेगा स्टाइपेंड, फंड जारी
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- एमजीएम समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में एफएमजी (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) छात्रों को अब इंटर्नशिप के लिए स्टाइपेंड मिलेगा। बुधवार को स्टाइपेंड की राशि सभी मेडिकल कॉलेजों को भेज दी गई। आईएमए-जेडीएन इसके लिए लंबे समय से मांग कर रहा था। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के छात्रों को इंटर्नशिप करने पर प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है। दूसरे देशों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर आने वाले छात्रों को भी यहां इंटर्नशिप करनी होती है। इसके बावजूद अब तक उन्हें स्टाइपेंड की राशि नहीं मिलती थी। इसके लिए आईएमए-जेडीएन लंबे समय से मांग कर रहा था。
स्टाइपेंड की घोषणा इस वर्ष आईएमए-जेडीएन ने अपनी अन्य मांगों के साथ इस मांग को भी रखा था और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। उनकी अन्य मांगों के साथ इस मांग को भी मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.