एमजीएम में अब गंभीर बीमारियों का भी आयुष्मान से होगा इलाज
जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- एमजीएम अस्पताल में गंभीर बीमारियों के मरीज भर्ती तो हो रहे हैं, लेकिन उन्हें आयुष्मान योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, अस्पताल में इन बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर आ चुके हैं। इसे देखते हुए एमजीएम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को पत्र भेजकर एचएमआईएस (हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) के माध्यम से अस्पताल को अनुमति देने का अनुरोध किया है। अनुमति मिलने के बाद इन बीमारियों के मरीजों को आयुष्मान के संबंधित पैकेज का लाभ मिल सकेगा और अधिक से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज हो सकेगा। एमजीएम में हृदय रोग और न्यूरो के स्थायी डॉक्टर आ चुके हैं। अलग विभाग नहीं होने के कारण ये डॉक्टर फिलहाल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के रूप में काम कर रहे हैं और अपनी विशेषज्ञता के अनुसार मरीजों का इलाज भी कर रहे हैं। इसके अलावा किडनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.