जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- एमजीएम अस्पताल का ब्लड बैंक जल्द अपग्रेड होगा और अल्ट्रा मॉडल मशीनों से मरीजों के खून की जांच होगी। एमजीएम अस्पताल सह कॉलेज प्रबंधन नए मॉडल की ऑटोमेटिक एलिजा प्रोसीजर सिस्टम मशीन खरीदने में जुटा है। जानकार बताते हैं कि एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक को आधुनिक बनाने में डेढ़ करोड़ से ज्यादा राशि खर्च होगी। अस्पताल से पहले भी ब्लड बैंक के लिए दो तरह की मशीनों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। नए मॉडल की मशीन आने से सैकड़ों मरीजों की खून जांच में विभागाध्यक्ष, डॉक्टर और तकनीशियन को सहूलियत होगी। उम्मीद है कि एमजीएम अस्पताल में सेंट्रल पैथोलॉजी शुरू होने के साथ ही ब्लड बैंक भी आधुनिक जांच मशीनों से लैस होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.